पारा 2 डिग्री लुढ़ककर 32 डिग्री पहुंचा
शिवपुरी | शुक्रवार शाम करीब 5 बजे तेज हवा और गरज-चमक के साथ शिवपुरी सहित आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई। दोपहर 3 बजे के बाद ही आसमान पर गहरे बादल छाने लगे थे, लेकिन शहर में पानी तो नहीं गिरा, लेकिन आसपास के क्षेत्रों में पानी गिरने और ओले पड़े ने का असर शहर में भरी हुआ और दिन का पारा 2 डिग्री लुढ़ककर 32 डिग्री पर पहुंच गया।