पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अब शिवपुरी से रतलाम के लिए सीधी ट्रेन

अब शिवपुरी से रतलाम के लिए सीधी ट्रेन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिंड-इंदौर इंटरसिटी को रतलाम तक बढ़ाया

भास्कर संवाददाता | शिवपुरी

शिवपुरी शहरवासियों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें शिवपुरी स्टेशन से सीधे रतलाम जाने के लिए ट्रेन मिलेगी। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए मंजूरी दे दी है। यह ट्रेन पूरे सप्ताह में दो अलग-अलग रतलाम-भिंड और रतलाम-ग्वालियर एक्सप्रेस नामों से चलेगी। इस ट्रेन के भिंड से चलने के बाद यात्रियों को सीधे रतलाम पहुंचने में आसानी होगी। अभी तक भिंड स्टेशन से सीधे इंदौर के लिए ट्रेन थी। जबकि रतलाम जाने वाले यात्रियों को वहां से दूसरे साधन का प्रयोग करना पड़ता था।

यह ट्रेन अगले सप्ताह से होगी शुरू
वर्तमान शेड्यूल के अनुसार 11125/26 इंदौर-ग्वालियर- इंदौर और 21225/26 इंदौर-भिंड एक्सप्रेस 12 घंटे इंदौर में खड़ी रहती है। इसी समय में इसे रतलाम तक चलाए जाएगा। अब यह ट्रेन इंदौर के बजाए रतलाम पर जाकर ठहरेगी, जिससे जिले के यात्रियों को सुविधा होगी। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक यह ट्रेन अगले सप्ताह से शुरू होगी। इसके लिए शेड्यूल चार्ट भी बना लिया गया है।

खबरें और भी हैं...