लहसुन उत्पादक किसानों को मिलेगा भावांतर लाभ
लहसुन उत्पादक किसानों को मिलेगा भावांतर लाभ
भास्कर संवाददाता| शिवपुरी
लहसुन उत्पादक किसानों के फायदे के लिए भावांतर भुगतान योजना में संशोधन किया है। राज्य शासन ने 9 अप्रैल को साल 2018-19 के लिए लहसुन फसल के लिए भावांतर की देय राशि अधिकतम 800 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित की थी। यदि 1600 रुपए प्रति क्विंटल से कम मूल्य पर लहसुन बिकता, तो उसकी गुणवत्ता को निम्न मानते हुए भावांतर योजना का लाभ नहीं देने का प्रावधान था। उसे समाप्त कर दिया है। नए निर्देशों के बाद अब लहसुन 1600 रुपए प्रति क्विंटल से कम मूल्य पर बिकता है, तब भी भावांतर भुगतान योजना का लाभ मिलेगा।