अल्पविराम आनंद कार्यशाला 3 मई से
शिवपुरी|पंजीकृत आनंद क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों को अल्पविराम कार्यक्रम का परिचय देने तथा आनंद क्लबों के लिए भविष्य की कार्ययोजना एवं रणनीति का निर्धारण के उद्देश्य से आनंद क्लब सदस्यों के लिए तीन दिवसीय विशिष्ट अल्पविराम सह.आनंद क्लब कार्यशाला का आयोजन 3 से 5 मई भोपाल में किया जा रहा है।पंजीयन की अंतिम तिथि 1 मई है।इस कार्यक्रम में कुल 160 प्रतिभागी हिस्सा ले पाएंगे । इसमें पंजीयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इस कार्यशाला के समापन के दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व आनंद विषयक ख्यात प्रबोधक सुखबोधानंद का उद्बोधन होगा ।