पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 15 वर्षीय बालक गायब, गुमशुदगी दर्ज

15 वर्षीय बालक गायब, गुमशुदगी दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
15 वर्षीय बालक गायब, गुमशुदगी दर्ज

बैराड़|बैराड़
थाना क्षेत्र के शाखा फील्ड के पीछे से एक 15 वर्षीय बालक संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच में ले लिया है। जानकारी के अनुसार विष्णु पुत्र लच्छीराम बघेल 28 साल निवासी लक्ष्मीपुर हाल बैराड़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि मेरा छोटा भाई शिशुपाल बघेल 15 साल घर पर नहीं मिला है वह अचानक घर से कई लापता हो गया है। उसकी हर संभव स्थान पर खोजबीन कर ली है लेकिन भाई का कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है।

मारपीट कर दी युवक को जान से मारने की धमकी

शिवपुरी|खनियांधाना
थाना क्षेत्र के ग्राम ककरेला में एक युवक को युवक ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार ऊधम सिंह पुत्र हरदास यादव 40 साल निवासी ककरेला का आरोप है कि आरोपी हल्कूराम यादव निवासी ककरेला ने फरियादी को पहले अश्लील गालियां दी जब मैंने गालियों को विरोध किया तो आरोपी ने मेरे साथ मारपीट कर दी। जिससे मेरे शरीर में कई जगह चोटें आई। इसके बाद आरोपी मुझे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...