सड़क दुर्घटना के प्रकरणों में 45 हजार की सहायता
सड़क दुर्घटना के प्रकरणों में 45 हजार की सहायता
शिवपुरी|कलेक्टर तरुण राठी ने सड़क दुर्घटना के तीन प्रकरणों में मृतकों के परिजनों को कुल 45 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है।महल सराय पुरानी शिवपुरी निवासी मृतक अयूब खान पुत्र उस्मान खान, ग्राम धर्मपुरा तहसील कोलारस निवासी मृतक हल्कू पुत्र वीरा आदिवासी एवं मृतक प्रकाश पुत्र श्यामा आदिवासी की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर तीनों मृतकों के वैध वारिसों को 15 हजार रुपए के मान से कुल 45 हजार रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
बालविवाह का विरोध करेगा खंगार समाज
शिवपुरी|अक्षय तृतीया पर होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन में बाल विवाह का विरोध करेगा ।खंगार समाज के अध्यक्ष काशीराम परिहार एवं प्रगति मंच के अध्यक्ष श्याम परिहार ने बताया कि समाज के द्वारा एक बैठक आयोजित की गई जिसमें समाज के संयोजक जंडेल सिंह परिहार,नगर अध्यक्ष मजबूत सिंह राजू परिहार, अतर सिंह परिहार , प्रमुख रूप से मौजूद थे।