पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में लाभान्वित होंगे हितग्राही

मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में लाभान्वित होंगे हितग्राही

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में लाभान्वित होंगे हितग्राही

शिवपुरी | मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजनांतर्गत रबी वर्ष 2016.17 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित गेहूं तथा खरीफ 2017 में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान पर 200 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रोत्साहन राशि आरटीजीएस,एनईएफटी के माध्यम से दी जाएगी। गेहूं फसल के 15435 पंजीकृत कृषकों के बैंक खातों में कुल 28 करोड़ 11 लाख 68 हजार 958 रुपए तथा धान फसल 128 पंजीकृत कृषकों के बैंक खातों में कुल 16 लाख 8 हजार 240 रुपए का भुगतान किया जाना है। लाभांवित कृषक रकवे संबंधी राजस्व अभिलेख, आधार कार्ड, मोबाइल नंबर तथा बैंक खाता क्रमांक की जानकारी सहित अधिकृत प्राथमिक कृषि सहकारी साख समिति में संपर्क करें। बैंक खाता नंबर में त्रुटि पाई जाने वाले कृषकों के खाता नंबर को सुधार कर संबंधित कृषक के दूरभाष पर संदेश जारी किया गया है।

खेल मंत्री सिंधिया आज कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

शिवपुरी | खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया16 अप्रैल को अनेक कार्यक्रमों में भाग लेंगी। सोमवार को प्रातः 10.30 बजे गोरखनाथ मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगी। दोपहर 12 बजे से कृषक समृद्धि योजना में कृषि विभाग द्वारा गत वर्ष गेहूं एवं धान विक्रय करने वाले कृषकों को 200 रुपए प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि का वितरण करेंगी। जिसमें मुख्यमंत्री के कृषकों के लिए संदेश का लाइव प्रसारण भी होगा। दोपहर2.30 बजे ग्राम खोड़ के लिए प्रस्थान करेंगी। अपराह्न 4 बजे पीएमजीएसवाय द्वारा निर्मित की जाने वाली ग्राम खोड़ में सिरसौद खोड़ रोड का भूमिपूजन एवं शिक्षा विभाग द्वारा छात्र.छात्राओं को साइकिल वितरण करेंगी। शाम 6 बजे झांसी के लिए प्रस्थान करेंगी।

छात्र संगठन ने मनाई आंबेडकर जयंती

शिवपुरी | कमलागंज घोसीपुरा जाटव मोहल्ले में जाटव छात्र संगठन ने संविधान निर्माता डॉ भीमराव अांबेडकर की जयंती मनाई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में वक्ताओं ने वहां उपस्थित लोगों से आव्हान किया कि वह डॉ अांबेडकर के आदर्शों पर चलें तथा अपने समाज की उन्नति में सहभागिता निभाएं। जयंती समारोह में बड़ी संख्या में दलित समाज के लोगों ने भाग लिया। जिनमें महिलाएं भी शामिल थी। समारोह में मुख्य अतिथि कांग्रेस नेता डॉ केएल राय ने कहा कि शिक्षित न होने के कारण ही दलित समाज पिछड़ रहा है।भाजपा नगर महामंत्री डॉ विजय खन्ना ने समाज के लोग शराब से दूर रहने का संकल्प लेने की बात कही।सुधीर कोड़े ने अपने मतभेदों को दूर कर एक दूसरे का सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर कई युवा उपस्थित थे।

चातुर्मास के लिए जैन समाज ने किया श्रीफल भेंट

शिवपुरी | आर्यिका र| पूर्णमति माताजी ससंघ के सानिध्य में श्रुत स्कन्ध विधान का आयोजन खनियांधाना में किया गया। जिसमें मां जिनवाणी की पूजन अर्चना में जैन समाज उपस्थित रही।विधान के अंत मे आर्यिका मां के प्रवचन हुए।जिसमें कैसे आत्मा को परमात्मा बनाया जाए। आदि विषयों पर प्रवचन हुए।मंच संचालन सकल दिगंबर जैन समाज खनियाधाना के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार जैन छोटी बामौर ने किया। इस दौरान शिवपुरी से पहुंचे जैन समाज के प्रतिनिधि मंडल राजकुमार जैन जड़ी-बूटी, प्रकाश जैन,प्रेमचंद जैन, रामदयाल जैन,विद्यादेवी जैन,ममता जैन, मेघा जैन सहित कई महिला सदस्यों ने शामिल होकर माताजी से शिवपुरी चातुर्मास के लिए श्रीफल समर्पित किया।

खबरें और भी हैं...