हैप्पीडेज़ बना विजेता एवं ईस्टर्न हाइट उपविजेता
हैप्पीडेज़ स्कूल शिवपुरी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ।जिसमें हैप्पीडेज़ विजेता और ईस्टर्न हाइट उपविजेता बने। इन विजेताओं को पारितोषक भी प्रदान किए गए।
तीन वर्गों में आयोजित इस प्रतियोगिता में सीनियर बॉयस वर्ग जूनियर बॉयस वर्ग एवं गर्ल्स वर्ग के रुप में हुई। सीनियर वर्ग में हार्दिक सांखला विजेता रहे जबकि हैप्पीडेज स्कूल एवं रौनिक जैन उपविजेता रहे। जूनियर वॉयस वर्ग में कार्तिकेय उप्पल विजेता हैप्पीडेज़ स्कूल एवं दिव्य खण्डेलवाल उपविजेता ईस्टर्न हाइट स्कूल रहे। इसी तरह से गर्ल्स वर्ग में प्रिया वशिष्ठ विजेता, ईस्टर्न हाइट स्कूल एवं दीक्षा जैन उपविजेता गणेशा ब्लेस्ड स्कूल रहीं। वहीं प्रतियोगिता में दीवान अरविंद लाल, स्कूल संचालिका गीता दीवान, विनय श्रीवास्तव,अंजु शर्मा के आतिथ्य में सम्पन्न हुई। टेबल टेनिस कोच निखिल चौकसे , खेल अधिकारी अमृत वाजपेयी , मनोज मिताई, शाहीन बी, हेमन्त , भरत जाटव, गिर्राज शर्मा, ने अतिथियों एवं बाहर से पधारे हुए खिलाड़ियों एवं परिजन को धन्यवाद दिया। अमृत वाजपेयी ने आभार व्यक्त किया ।