- Hindi News
- National
- संस्था लायंस क्लब का चार्टर्ड डे एवं सम्मान समारोह, प्रांतीय कार्यकारिणी का हुआ सम्मान
संस्था लायंस क्लब का चार्टर्ड-डे एवं सम्मान समारोह, प्रांतीय कार्यकारिणी का हुआ सम्मान
लायंस क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल का सम्मान समारोह एवं चार्टर्ड-डे कार्यक्रम होटल सोनचिरैया में मनाया गया। इस कार्यक्रम में लायंस क्लब की नवनिर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी का सम्मान लायंस क्लब सेन्ट्रल और साउथ द्वारा किया गया। इस अवसर पर गुना, ग्वालियर, मुरैना सहित अंचल के कई क्लब के लायन मेंम्बर्स ने सहभागिता की । कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन लायंस क्लब सेन्ट्रल के अध्यक्ष भारत त्रिवेदी ने किया। कार्यक्रम में लायंस क्लब सेन्ट्रल, साउथ व क्लब के सभी प्रमुख पदाधिकारी सदस्य उपस्थित थे।
लायंस क्लब के सम्मान समारोह एवं चार्टर्ड-डे कार्यक्रम में जिन लायंस पदाधिकारियों का सम्मान हुआ उनमें पीएमजेएफ लायन शकुंतला गोयल प्रांतपाल, लायन अशोक ठाकुर, सह प्रांतपाल प्रथम, लायन आलोक अग्रवाल सह प्रांतपाल द्वितीय, लायन विनोद गोयल पूर्व प्रांतपाल, लायन विष्णु गोयल आईपीडीजी, ज्ञान अग्रवाल पूर्व प्रांतपाल एंडोर्सी 3233ई.1, राजेन्द्र गंगवाल पूर्व प्रांतपाल, लायन अंजना जैन मुख्य प्रांतीय सलाहकार, लायन सुनील गोयल प्रांतीय सचिव, लायन पंकज पुलसारिया प्रांतीय जन संपर्क अधिकारी, लायन संदीपा मल्होत्रा जीएमटी, लायन भीष्म हवलानी पीआरओ मध्यप्रदेश को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्लब के चार्टड सदस्य डॉ परशुराम शुक्ल विरही, ओपी गोयल, इंद्रप्रकाश गांधी, राजेन्द्र गंगवाल, रामशरण अग्रवाल एवं वीरेंद्र जैन का भी सम्मान किया गया।
श्रीनिवास उपाध्याय बने अध्यक्ष
इस अवसर पर लायंस क्लब शिवपुरी सेन्ट्रल की 2018-19 की नवीन कार्यकारिणी भी कर दिया गया जिसमें अध्यक्ष के रूप में श्रीनिवास उपाध्याय को बनाया गया। प्रथम उपाध्यक्ष लायन धर्मेंद्र जैन, द्वितीय उपाध्यक्ष गोपेंद्र जैन, तृतीय उपाध्यक्ष विनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन, सचिव राजेन्द्र अग्रवाल, संयुक्त सचिव विनय शर्मा, सह सचिव कपिल जैन, टैमर राकेश शर्मा, टैल ट्विस्टर शैंकी अग्रवाल, जनसंपर्क अधिकारी संजीव ढींगरा को बनाया गया।