पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाठ... गोरखनाथ मंदिर में होगी प्राण प्रतिष्ठा

पाठ... गोरखनाथ मंदिर में होगी प्राण प्रतिष्ठा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी | श्री गोरखनाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह की शुरूआत 16 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ होगी। प्रात: 8 बजे माधव चौक स्थित हनुमान मंदिर से कलश यात्रा श्री गोरखनाथ मंदिर महंत सीताराम दास जी महाराज के सानिध्य में निकाली जाएगी। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां अंतिम चरणों में है जिसमें दूर.दराज से आने वाले साधु संतों की आगवानी के लिए भी कार्यक्रम स्थल पर व्यापक तैयारियां की गई है। कार्यालय प्रभारी अरूण अपेक्षित एवं गिरीश मिश्रा मामा ने बताया कि प्रात: 7.30 बजे माधव चौक स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंचकर कलश यात्रा में माताएं,बहनें शामिल हो इसके बाद डीजे ओर बैण्ड की संगीतमय मधुर भजनों के बीच कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से निकलकर कार्यक्रम स्थल राव की बगिया स्थित श्री गोरखनाथ मंदिर पहुंचेगी जहां विधि.विधान से कलश पूजन कर आगामी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...