प्रवचन..धर्म के मार्ग पर चलकर दिखाओ
शिवपुरी | सिर्फ सुनने और बोलने से कुछ नहीं होगा,जब तक अच्छी बातों का आचरण करना हम शुरु नहीं करेंगे तब तक हमारी आत्मा का कल्याण नहीं हो सकता। भगवान महावीर की पूजा तो हम कर लेते है उनका गुणानुवाद भी कर लेते है पर जब तक हम उन जैसा बनने का जतन नहीं करेंगे तब तक कैसे हमें मोक्षमार्ग का रास्ता प्रशस्त होगा। यह बात जैन मुनि प्रभाव सागर महाराज ने रविवार सुबह छत्री जैन मंदिर पर आयोजित धर्मसभा को संबोधित कर कही।