प्रोत्साहन... दयोदय गौशाला को 2.27 लाख का पुरस्कार
शिवपुरी | शहर से 14 किमी दूर सन 2001 में मुनि क्षमा सागर महाराज की प्रेरणा से स्थापित दयोदय पशु सेवा एवं पर्यावरण केंद्र गौशाला सेसई में चल रहे श्रेष्ठ कार्य के लिए शासन की और से 2.27 लाख की आर्थिक मदद दी गई है। यह चैक केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर द्वारा गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया जिसे इंजीनियर राजेश जैन वोटा अध्यक्ष और गौशाला के सचिव मानिक जैन द्वारा संयुक्त रुप से ग्रहण किया गया। आयोजन में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र जैन गोटू विशेष रुप से मौजूद थे।