बैठक..सर्व ब्राह्मण युवा वाहिनी करेगी कन्यादान
शिवपुरी | सर्व ब्राह्मण परशुराम युवा वाहिनी शिवपुरी के तत्वावधान में बैराड़ मैं 11 मई को होने जा रहे। कन्या दान महायज्ञ के लिए पंजीयन शुरू हो गए है। इस संबंध में समाज की एक बैठक डॉ सुखदेव गौतम के निवास पर आयोजित हुई जिसमें अधिक से अधिक लोगों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए संपर्क स्थल भी तय हुए है जिनमें शिवप्रसाद शर्मा बबलू,देवेंद्र पाराशर,डाक्टर विष्णु शर्मा,शैलेंद्र शर्मा सरपंच पोहरी,शुभम शर्मा के नाम शामिल हैं।