मंगल प्रवेश... 19 जैन संतों का कल मंगल प्रवेश
शिवपुरी | जैनाचार्य सुंदर सागर महाराज का पद बिहार इन दिनों ग्वालियर से शिवपुरी की और चल रहा है। इसी क्रम में रविवार को सुबह सुभाषपुरा में जैनाचार्य सुंदर सागर महाराज के साथ 18 पिच्छीकाओं का संघ पहुंचा जहां उनकी आहार चर्या संपन्न हुई। पुलक जन चेतना मंच के प्रमुख पारस जैन कोर्ट ने बताया कि सुभाषपुरा से रविवार को दोपहर 4 बजे मंगल बिहार गाराघाट रात्रि विश्राम मोहना से शिवपुरी की ओर हुआ। जिसके बाद वह सतनबाड़ा होते हुए शिवपुरी में प्रवेश 17 अप्रेल को करेंगे।