राष्ट्र निर्माण में एकल अभियान दे रहा अभिन्न योगदान: रघुवंशी
सहरिया, वनवासी विकास की मुख्य धारा है लेकिन यह राष्ट्र सेवा से वंचित रहे और विकास की मूल अवधारणा से दूर हुए ऐसे में इन्हें राष्ट्र सेवा से जोडने और इन वनवासियों के जीवन में बदलाव लाने का अनूठा और अनुकरणीय कार्य किया है। यह बात पूर्व विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने स्थानीय सहरिया वनवासियों की सेवा में कार्य कर रही संस्था सेवा भारती छात्रावास में आयोजित क्षमता विकास वर्ग समापन कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर कही।
उन्होंने कहा कि एकल अभियान ने दूर-दराज के अंचलों में जाकर सहरिया वनवासियों के बीच राष्ट्र जागरण की अलख जगाई और यह ज्योति आज इतनी फैल चुकी है जिसके चलते राष्ट्रभक्ति में वनवासी भी अग्रणी होकर तैयार हो रहे है और राष्ट्र निर्माण में एकल अभियान के तहत यही सहरिया वनवासी अभिन्न योगदान दे रहे है इनके विकास के लिए हरेक भारतवासी को आगे आना चाहिए। एकल अभियान के प्राथमिक शिक्षा प्रशिक्षण क्षमता विकास वर्ग में 8 अंचल का प्रशिक्षण सेवा भारती सहरिया बालक छात्रावास में बीती 7 से 15 अप्रैल तक अनवरत रूप से दिया गया जिसमें प्रशिक्षण वर्ग में एकल विद्यालय 3 घंटे कैसे पढ़ाया जाता है। सात विषय, भाषा, गणित, सामान्य ज्ञान, विज्ञान, स्वास्थ, संस्कार, हस्तशिल्प, इन विषयों का प्रशिक्षण दिया गया।