पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिजली चोरी पकड़वाने पर मिलेंगे 5 हजार रुपए

बिजली चोरी पकड़वाने पर मिलेंगे 5 हजार रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बिजली चोरी की सूचना देने वालों को विभाग द्वारा चोरी के प्रकरण की बिलिंग की दस प्रतिशत राशि अधिकतम 5 हजार रुपए प्रोत्साहन के रूप में दिए जाएंगे।

मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली चोरी की रोकथाम के लिए यह प्रोत्साहन योजना शुरू की है। अधीक्षण अभियंता एसके गुप्ता ने बताया योजना के क्रियान्वयन के लिए आम नागरिकों विभागीय कर्मियों को छोड़कर उनसे दूरभाष, कॉल सेंटर, ईमेल, लिखित इत्यादि के माध्यम से विद्युत चोरी की सूचना प्राप्त की जाएगी। विद्युत चोरी होने की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता गोपनीय रखा जाएगा। विद्युत चोरी होने की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित अधिकारी द्वारा निरीक्षण कराए जाने पर यदि विद्युत चोरी होना स्थापित होता है,तो बिलिंग राशि का निर्धारण किया जाएगा, बिलिंग राशि का निर्धारण किए जाने एवं बिल राशि का भुगतान प्राप्त होने के बाद वसूल की गई राशि का 10 प्रतिशत, अधिकतम 5 हजार रुपए प्रति प्रकरण विद्युत चोरी की सूचना देने वाले व्यक्ति को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

खबरें और भी हैं...