पुलिस ने काट दिया चालान तो बारातियों ने किया ट्रैफिक जाम
मामला बढ़ता देख पुलिस ने छोड़ दिया ट्रैक्टर
भास्कर संवाददाता | शिवपुरी
जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के परीक्षा मे देर शाम 7 बजे के करीब अगर्रा सरपंच मेवालाल धाकड़ अपने किसी रिश्तेदार की बारात में जा रहे थे। ये और इनके रिश्तेदार इस ट्रैक्टर में भरे थे। ठीक उसी समय परीक्षा पर सब इंस्पेक्टर हेमा गौतम चेकिंग कर रही थी। जैसे ही मेवालाल का ट्रैक्टर मौके पर पहुंचा हेमा ने ट्रैक्टर को रोक लिया। हेमा का कहना था,कि ट्रैक्टर में तादाद से ज्यादा सवारियां भरी हुईं है। इसलिए इसका चालान कटेगा। इसके बाद मेवालाल के ट्रैक्टर में भरी हुईं सारी सवारियां बिफर गईं और उन्होंने बीच सड़क पर जाम लगा दिया। इस जाम लगाने की कार्रवाई के बाद पुलिस घबरा गई और मौके से चालानी कार्रवाई कर भाग खड़ी हुई। मेवालाल का कहना है कि उसने बताया कि वो अपने एक रिश्तेदार के यहां बारात में जा रहा था फिर भी मेडम उसका चालान काटने पर अड़ी थी। बहरवाल 10 मिनट के विवाद के मामला सुलट गया।
थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने कहा कि हल्का- फुल्का विवाद हुआ। लेकिन मेडम ने उनका चालान नहीं काटा। थोड़ी ही देर में मामला शांत हो गया।