यात्री वाहनों में दिव्यांगों के लिए सीट रहेगी आरक्षित
शिवपुरी | यात्री वाहनों में दिव्यांगों के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। सामाजिक न्याय विभाग ने दिव्यांगों के लिए यात्री बसों में सीट क्रमांक एक से दस तक आरक्षित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। वहीं दिव्यांगों को यात्री वाहनों में पचास प्रतिशत की छूट दी जा रही है।