पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोजगार सहायकों ने लोगों को पिलाया शरबत, बोले हम तो गर्मी से झुलस ही रहे हैं, तुम तो इसे पीकर शीतलता का अनुभव करो

रोजगार सहायकों ने लोगों को पिलाया शरबत, बोले- हम तो गर्मी से झुलस ही रहे हैं, तुम तो इसे पीकर शीतलता का अनुभव करो

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नियमितीकरण की मांग को लेकर धरने पर बैठे रोजगार सहायकों ने सरकार से नाराजगी जाहिर करने के लिए गांधीवादी तरीके का इस्तेमाल कर लोगों को शर्बत पिलाया। साथ ही लोगों से यह भी बोलते हड़ताली कर्मचारी नजर आए कि हम तो गर्मी से झुलस ही रहे है,तुम तो इसे पीकर शीतलता का अनुभव करो।

जिले के रोजगार सहायक अनिश्चित कालीन हड़ताल पर हैं। लंबे समय से ज्ञापन एवम एकदिवसीय धरना के माध्यम से कई बार मांगे रखने के बाद भी जब सरकार ने सुनवाई नहीं की तो प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर वह हड़ताल पर बैठ गए है। जिसमें प्रमुख रुप से नियमितीकरण की मांग की गई है। जिले के ग्राम रोजगार सहायक संगठन जिलाध्यक्ष,राजेश रावत ने बताया कि सी एम सिर्फ आश्वासन दे रहे है। अब तक न तो महापंचायत बुलाई, न ही उसकी तारीख तय की। हमारी एकसूत्रीय मांग सहायक सचिव के पद पर संविलियन के साथ नियमितीकरण करना है लेकिन किसी भी प्रकार के आदेश जारी नहीं किये गए इससे नाराज रोजगार सहायकों ने आंदोलन की राह अपनाई।इसी के तहत यह प्रदर्शन किया जा रहा है। अब प्रतिदिन वह इसी तरह का विरोध प्रदर्शन तब तक करते रहेंगे जब तक कि हमारी मांगों को माना नहीं जाता।

हाथ में शरबत का गिलास लेकर खड़े रोजगार सहायक।

खबरें और भी हैं...