पोहरी-श्योपुर रोड़ पर गुरुवार की दोपहर 2बजे मैजिक वाहन का टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई जिससे उसमें सवार सात लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जिन्हें पोहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार के पोहरी के पास बाजार से खरीददारी कर वापस अपने गांव मैजिक वाहन से देहदे खुर्द जा रहे थे तभी टायर फटने के कारण मैजिक वाहन पेड़ से जा टकराई जिससे उसमें सवार बट्टो वाई, सीमा आदिवासी, केसरदेह आदिवासी, ललिता आदिवासी, रंगो बाई, रामसखी, चालक अमरसिंह घायल हो गए है जिन्हें पोहरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।