गुरुवार की दोपहर कोतवाली क्षेत्र में गुरुद्वारा एसबीआई बैंक शाखा के पास स्थित एटीएम में घुसकर युवक का कार्ड बदलकर 36 हजार रुपए की निकाल लिए जिसकी सूचना युवक ने कोतवाली पुलिस को दी ।
जानकारी के अनुसार दीपक कलावत पुत्र ओमप्रकाश कलावत निवासी ग्राम आमोल हाल निवासी गणेश कॉलोनी फतेहपुर गुरूवार दोपहर 1 बजे रुपए जमा करने के लिए गुरुद्वारा एसबीआई बैंक की शाखा के पास स्थित एटीएम गया। तभी एक अज्ञात युवक जो उसके पास खड़ा हुआ उसने उसे बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड बदल दिया। युवक जब घर पर था तभी उसके मोबाइल पर दो मैसेज आए जिसमें उसके खाते से 20हजार और 16 रुपए निकल गए । जिसके बाद वह एटीएम पर पहुंचा और आसपास उक्त युवक की तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। दीपक ने कोतवाली पहुंचकर उक्त घटना की शिकायत आवेदन दिया