पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पति शराब पीकर न पीटे, ऐसा इंतजाम कराओ महाराज

पति शराब पीकर न पीटे, ऐसा इंतजाम कराओ महाराज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव में पतियों द्वारा शराब का नशा कर प|ियों को जमकर पीटा जाता है। आप ऐसा इंतजाम कर दो कि पति की शिकायत लेकर जाएं तो पुलिस कार्रवाई करे और यदि गांव से शराब ही बंद हो जाए तो इससे बेहतर और क्या हो सकता है। ग्रामीण आदिवासी महिलाओं की इस बात को सुनकर एसडीओपी जीडी शर्मा को कार्रवाई के निर्देश खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने दिए।

ग्राम हातौद में जब वह उज्ज्वला योजना के तहत महिलाओं को सिलेंडर और गैस बांट रही थी तभी महिलाओं ने कहा कि गांव में शराब ज्यादा पी जाती है ओर शराब के नशे में पति मारपीट करते हैं। यदि आप गांव में शराब बंद करा दें तो इससे हमें बड़ी राहत मिलेगी। खेल मंत्री सिंधिया ने वहां मौजूद एसडीओपी जी डी शर्मा को निर्देश दिए कि वह इन शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करें। मंत्री की पुलिस को इस नसीहत पर महिलाएं खुश होती नजर आई। इस दौरान हातोद सरपंच परवीन मेहरोत्रा विशेष रुप से मौजूद थीं।

आदिवासी महिलाओं ने ग्राम हातोद में कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री से शिकायत में कहा-गांव में शराब बंद करा दो

आदिवासी महिलाओं की शिकायत के बाद एसडीओपी जीडी शर्मा को निर्देश देतीं खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया।

खबरें और भी हैं...