पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक मुद्दे पर कांग्रेस आज देगी धरना

कर्नाटक मुद्दे पर कांग्रेस आज देगी धरना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी।भारतीय जनता पार्टी द्वारा सत्ता के मद में लगातार लोकतंत्र की हत्या कर अपने पद और प्रभाव का दुरुपयोग किया जा रहा है, इस क्रम में मेघालय, मिजोरम, गोवा के बाद अब कर्नाटक का नाम भी इस कड़ी में जुड़ चुका है। इसी लिए जिला कांग्रेस अब शुक्रवार को धरना प्रदर्शन कर विरोध जताएगी। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा शुक्रवार को 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एम एम हॉस्पिटल के समीप पोलोग्राउंड के सामने धरना प्रदर्शन करगी। इसके उपरांत कलेक्टर शिवपुरी को प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा जाकर भाजपा के इस कृत्य की जिला कांग्रेस निंदा करेगी।अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी बैजनाथ सिंह यादव ने समस्त कांग्रेसियों से इस धरना प्रदर्शन में उपस्थित होकर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की है।

खबरें और भी हैं...