पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नपा नहीं कर सकी एक भी फ्लैट की बुकिंग हाउसिंग बोर्ड के सभी 461 आवास बिक गए

नपा नहीं कर सकी एक भी फ्लैट की बुकिंग हाउसिंग बोर्ड के सभी 461 आवास बिक गए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर में इन दिनों नगरपालिका व हाउसिंग बोर्ड द्वारा एक ही लोकेशन पर दो अलग-अलग हाउसिंग प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। लेकिन जगह व रेट की अंतर की वजह से नपा की स्कीम फेल होती दिख रही है। जबकि कम रेट व अधिक जगह मिलने की वजह से हाउसिंग बोर्ड के सभी 461 आवासों की बहुत पहले बुकिंग हो चुकी है।

नगर पालिका द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 1030 आवास का निर्माण कराया है। इन्हीं आवासों के नजदीक खाली पड़ी जमीन पर नगर पालिका ने हाउसिंग बोर्ड की तर्ज पर ही आवास प्रोजेक्ट तैयार किया है। नपा ने 17 मार्च 2017 को 252 एलआईजी फ्लैट और 102 एमआईजी प्लॉट बिक्री के लिए विज्ञप्ति जारी की। खरीदार सामने नहीं आए तो 20 अप्रैल तक अंतिम तिथि बढ़ा दी। अभी तक 25 फार्म ही बिके हैं लेकिन एक भी फ्लैट बुक नहीं हुआ। वहीं हाउसिंग बोर्ड कुल 114 एलआई आवास बना रही है। जिसका क्षेत्रफल 839 वर्गफीट और कीमत 11 लाख रुपए है। अब यदि नगर पालिका फ्लैट रेट कम नहीं करती है तो आवास योजना फेल होती दिख रही है।

ऐसे समझें क्यों लोग नहीं ले रहे नपा के फ्लैट में रुचि

बुकिंग न होने से प्रोजेक्ट पर शुरू नहीं हो रहा काम

3 मंजिलों पर कुल 252 फ्लैट के लिए दो महीने एक भी बुकिंग नहीं हो सकी है। इस वजह से नगर पालिका आवास प्रोजेक्ट पर आगे काम शुरू नहीं कर पा रही है। बुकिंग के लिए नपा ने फार्म की कीमत 200 रुपए रखी है। प्रथम तल फ्लैट बुकिंग के लिए कीमत की 10 फीसदी रकम यानी 1 लाख 70 हजार रुपए जमा कराना है। द्वितीय तक फ्लैट बुकिंग 1 लाख 60 हजार और तृतीय तल की बुकिंग राशि 1 लाख 50 हजार रुपए आंकी जा रही है। इसके बाद पांच महीने में पांच समान किश्त फ्लैट के आधार पर 3.06-3.06 लाख, 2.88-2.88 और 2.70-2.70 लाख रुपए निर्धारित है।

नपा कत्था मिल के पीछे 252 फ्लैट/102 प्लॉट बेचने के लिए कर रही एडवांस बुकिंग

‌17 लाख प्रथम तल की कीमत

734 वर्गफीट में बनेंगे 3 मंजिला फ्लैट

16 लाख दूसरे तल की कीमत

हाउसिंग बोर्ड का 50 फीसदी काम पूरा हुआ, अगले साल तैयार हो जाएंगे घर

हाउसिंग बोर्ड द्वारा 114 एलआईजी और 347 ईडब्ल्यूएस आवास बनाए जा रहे हैं। अभी तक 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। जिसमें ढांचा लगभग बनकर तैयार है। एलआईजी के अलावा ईडब्ल्यूएस आवास की रेट 6 लाख 50 हजार रुपए रखी है जो 40 वर्गमीटर में बनाया जा रहा है। 23 करोड़ लागत से 5 हेक्टेयर में आवास निर्माण का काम चल रहा है जिसके अप्रैल 2019 में पूरा होने की संभावना है। जबकि नवंबर 2019 तक का ठेकेदार से एग्रीमेंट हुआ है।

15 लाख तीसरी मंजिल की कीमत

हाउसिंग बोर्ड इसी लोकेशन पर 839 वर्गफीट में बनाकर दे रही 461 आवास

11 लाख रुपए कीमत के सभी स्वतंत्र आवासों की बहुत पहले हो चुकी है बिक्री

प्लॉट खरीदने में भी लोग नहीं दिखा रहे रुचि

फ्लैट के अलावा 102 एमआईजी प्लॉट भी नगर पालिका बेच रही है। लेकिन इन प्लॉट को खरीदने के लिए भी लोग रुचि लेते नहीं दिख रहे हैं। हालांकि एक प्लॉट 1500 वर्गफीट (139 वर्ग मीटर) है जिसकी कीमत नगर पालिका ने 12 लाख रुपए रखी है। बुकिंग राशि 1 लाख 20 हजार और पांच समान किश्तों में 2.16 लाख रुपए पांच महीने के अंदर जमा करना है। स्थिति यह है कि सिर्फ एक ही प्लॉट बुक हुआ है।

फ्लैट बुक नहीं हुए हैं, कुछ न कुछ करेंगे

प्रधानमंत्री आवास योजना के अलावा समीप ही नगर पालिका भी आवास प्रोजेक्ट बनाया है। 252 फ्लैट की बुकिंग के लिए दो माह पूर्व विज्ञप्ति जारी की थी। लेकिन अभी लोगों ने बुकिंग नहीं कराई है। बुकिंग होने के बाद ही आगे काम शुरू हो पाएगा। रेट को लेकर कुछ अंतर आ रहा है। इसे लेकर कुछ न कुछ विचार करेंगे। आरडी शर्मा, सहायक यंत्री, नगर पालिका शिवपुरी

नोट: हाउिसंग बोर्ड के आवासों में गृहस्वामी को छत का मालिकाना हक भी मिलेगा, जबकि नपा छत पर अपना स्वामित्व रखेगी।

खबरें और भी हैं...