शिवपुरी|करैरा थाना पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ नेत्र सहायक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक आशा कार्यकर्ता ने आरोपी अतेंद्र सिंह रावत के खिलाफ लिखित शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। आशा कार्यकर्ता का कहना है कि प्रसव कराने पर उन्हें प्रोत्साहन राशि मिलती है। राशि दिलाने के एवज में नेत्र सहायक अतेंद्र अवैध संबंध बनाने के लिए मजबूर कर रहा था। 1 अगस्त 2017 को आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी।