पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिंध नदी में दो बहनें डूबीं एक को पिता ने बचाया

सिंध नदी में दो बहनें डूबीं एक को पिता ने बचाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुरवाया थाना क्षेत्र के बिची गांव स्थित सिंध नदी में शुक्रवार की शाम दो बहनें अपने पिता के साथ नहा रहीं थीं। नहाते समय दोनों बहने गहरे पानी में चली गईं। पिता ने एक बच्ची को तो बचा लिया, लेकिन दूसरी की डूबने से मौत हो गई है। देर रात सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शनिवार को शव का पीएम कराकर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम बिची में सुखलू आदिवासी अपनी दो बेटियां सपना (12) और (9) सखी के साथ सिंध नदी में नहा रहा था। बताया जाता है कि नहाते समय दोनों बहने गहरे पानी में चलीं गईं। कुछ ही दूरी पर मौजूद पिता ने बेटियों को डूबते हुए देखा और आनन फानन में दोनों को बचाने पहुंचा। किसी तरह सपना को सुखलू ने बचा लिया। लेकिन सुखी की जान नहीं बचा पाया और उसकी मौत हो गई। परिजन सुखी के शव को घर ले आए और सुरवाया थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीएम कराने के बाद मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बुधनी नदी में नहाने गई नाबालिग डूबी

शिवपुरी| पिछोर थाना क्षेत्र के गूगरी गांव से गुजरी बुधनी नदी में डूबने से शनिवार को नौ साल की बच्ची की मौत हो गई है। नेहा 9 पुत्री नीरज आदिवासी निवासी ग्राम गूगरी शाम करीब 4 बजे अन्य बच्चों के साथ बुधनी नदी में नहा रही थी। बताया जा रहा है कि गहरे पानी में नेहा डूब गई।

खबरें और भी हैं...