पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीएम के कार्यक्रम के आमंत्रण कार्ड से विधायक भारती का नाम गायब

सीएम के कार्यक्रम के आमंत्रण कार्ड से विधायक भारती का नाम गायब

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमंत्रण कार्ड जिस पर भाजपा विधायक प्रहलाद भारती का नाम नहीं है।

पहली बार 16 हजार महिलाओं को बांटी जाएंगी सूरत की साड़ियां

भास्कर संवाददाता | शिवपुरी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जिले की 16 हजार महिलाओं को सूरत की साड़ी, चप्पल और 25 हजार पुरुष तेंदूपत्ता संग्राहकों को पानी की बॉटल के साथ पहनने के लिए जूते प्रदान करेंगे। रविवार को पोहरी में आयोजित हो रहे तेंदूपत्ता संग्राहक सम्मेलन में वह दोपहर 3 बजे पहुंचेंगे। यहां पर श्योपुर के तेंदूपत्ता संग्राहक भी भागीदारी करेंगे।

शिवपुरी के जंगलों में तेंदूपत्ता तोड़ने वाले महिलाओं के बीच पहली बार सूरत की साड़ी बंटेगी । अभी तक के तेंदूपत्ता संग्रहण में यह पहला ऐसा मौका है जिसमें महिला संग्राहकों को प्रोत्साहन के रुप में साड़ियों की सौगात दी जा रही है। यह साड़ियां सूरत से मंगवाई गई है जो डिजाइन में भी बेहतर हैं। जिले भर में तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाली 16 हजार महिलाएं हैं, जिन्हें साड़ियां दी जानी हैं। अभी तक तेंदूपत्ता संग्रहण करने वालों को वन विभाग की और से जूता चप्पल और पानी की केतली दी जाती थी पर इस बार महिला संग्राहकों को साड़ियों की सौगात दी जा रही है। इसके पीछे का मुख्य उद्देश्य वनवासी और आदिवासी महिलाओं को तेंदूपत्ता संग्रहण संबंधी रोजगार से जोड़ना है। वन विभाग के अनुसार जिले भर में करीब 41 हजार 436 संग्राहक है।

सीएम के कार्यक्रम स्थल के पास की कलारी को सफेद पर्दे से ढंका

पोहरी में आयोजित होने वाले सीएम के कार्यक्रम स्थल शासकीय लक्ष्मी सरस्वती गोपाल कृष्ण कॉलेज मैदान के पास ही शराब की की दुकान है, इसे सफेद पर्दे से कवर किया गया है। ताकि इस पर किसी की नजर न पड़े, जिससे हो-हल्ला न हो।

खबरें और भी हैं...