युवक को बुरी तरह पीटा
शिवपुरी | करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम बांसगढ़ में फरियादी के नहर के पास खेत में दो युवकों ने एक राय होकर एक युवक के साथ मारपीट कर दी है। जिससे युवक चोटिल हो गया है। दारथ सिंह पुत्र उदय सिंह रावत 62 वर्ष का आरोप है कि आरोपी मातादीन रावत पप्पू उर्फ जगत दांगी ने एक राय होकर पहले मेरे से गालियां दी। जब मैंने गालियों का विरोध किया तो आरोपियों ने एक राय होकर मेरे साथ जमकर मारपीट कर दी।