युवक के साथ की मारपीट
शिवपुरी | पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम भटनावर में निक्की सोनी के घर के सामने एक युवक ने युवक के साथ मारपीट कर दी है। जिससे युवक घायल हो गया है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार रवि धाकड़ पुत्र भैंरोलाल धाकड़ 23 वर्ष निवासी बेहटा का आरोप है कि आरोपी सोनू खान निवासी भटनावर ने पहले गालियां दी जब मैंने गालियों का विरोध किया तो आरोपी ने मुझे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी मुझे जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
बाइक की टक्कर से युवक घायल
शिवपुरी | पिछोर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली भार्गव दूध डेयरी के पास शिवपुरी रोड पर एक बाइक चालक ने एक युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक चोटिल हो गया है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार बालकिशन लोध पुत्र बाघराज लोधी 45 वर्ष निवासी ग्राम भरतपुर का आरोप है कि में अपने घर जा रहा था। तभी शिवपुरी रोड पर सामने से आ रही मोटर साइकिल क्रमांक सीटी 100 क्रमांक एमपी 33 एमएल 5424 के चालक ने अपने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाकर जोरदार टक्कर मार दी। जिससे फरियादी जमीन पर नीचे गिर गया और घटना में उसके शरीर में कई जगह चोटें आई हैं।