हथियार लेकर घूम रहा युवक दबोचा
शिवपुरी | दिनारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पिछोर तिराहे से पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया है कि मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में एक युवक किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की नीयत से घूम रहा है। तभी मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंच कर पुलिस ने आरोपी अजय उर्फ छोटू पुत्र अशोक अहिरवार उम्र 22 साल निवासी डामरोनकलां को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया है कि जब आरोपी की तलाशी ली तो आरोपी के कब्जे से एक धारदार हथियार कटार जब्त की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।