सोने की अंगूठी मिली तो असली मालिक को 9 घंटे तक खोजकर उसे सौंपा
बैराड़| सोने की अंगूठी वापस लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है, ये अंगूठी योगा करते समय निकालकर पास में रख ली थी और ध्यान भूल जाने के कारण अंगूठी फर्श पर ही छूट गई। जिसका ध्यान आने पर 9 घंटे बाद वह फर्श पर अंगूठी खोजने पहुंचा तो वहां पर पहले से अंगूठी के मालिक की तलाश में बैठे श्रीकांत शर्मा ने कथा व्यास सहित मौजूदा श्रद्धालुओं के समक्ष ये अंगूठी सौंप दी। जिससे पाकर सर्राफा व्यवसायी ओमप्रकाश गोयल खुश हुआ और बोला आज जैसे लोग आज भी ईमानदारी को जिंदा रखे हुए हैं। आपके लिए धन्यवाद
दुखों से मुक्ति दिलाती है श्रीमद्् भागवत कथा: शास्त्री
दिनारा | दिनारा से 15 किमी दूर स्थित छीतीपुरा सुजावनी हिम्मतपुर के सहयोग से कुड़ी के खाती बाबा मंदिर पर श्रीमद भागवत कथा का आयोजन चल रहा है कथा के छठवें दिन की कथा में पिछोर से पधारे कथा वाचक पंडित कृष्णकांत शास्त्री ने कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण के बाल्यकाल के प्रसंगों से लेकर कंस वध का वर्णन करते हुए बताया कि भागवत कथा दुखों से मुक्ति दिलाती है। संसार में जिसने जन्म लिया है वह एक न एक दिन संसार को छोड़कर जाएगा। उन्होंने कहा की नाना योनियों में जीव का जन्म होता है तब वह कर्म का फल भोगता है
सुख सुविधाओं के अभाव में निकिता ने किए 94 फीसदी अंक हासिल
शिवपुरी | नगर के नवाब साहब रोड़ पर निवास करने वाली एक छात्रा ने सुख सुविधाओं के अभाव में भी पढ़ाई कर 94 फीसदी अंक हासिल कर अपना व अपने परिवार का नाम रोशन किया है। निकिता कुशवाह पुत्र अशोक कुशवाह ने कक्षा 10 वीं में बिना सुख सुविधाओं के बीच पढ़ाई कर अपना लक्ष्य हासिल किया है। निकिता ने बताया है कि पढ़ाई के साथ मैंने घर गृहस्थी के कार्य में भी परिजनों का हाथ बटाया है। इस मौके पर निकिता को ओपी कुशवाह एडवोकेट, नीरज वर्मा, अवधेश, अमरदीप, शिवदीप सहित उनके इष्ट मित्रों सहित अन्य लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की हैं।