पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • न्याय व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग राष्ट्रपति से मिलने मोटर बाइक से निकले रिटायर्ड एडीजे

न्याय व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग- राष्ट्रपति से मिलने मोटर बाइक से निकले रिटायर्ड एडीजे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी। न्याय व्यवस्था को कदाचार और भ्रष्टाचार से मुक्त बनाने के लिए नीमच के सेवानिवृत एडीजे आरके श्रीवास नीमच से दिल्ली तक राष्ट्रपति से मिलने मोटर साइकिल यात्रा पर निकले हैं, इस यात्रा के दौरान वे शनिवार को शिवपुरी पहुंचे।जहां ओबीसी महासभा के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। शिवपुरी पहुंचने पर सेवानिवृत्त एडीजे आरके श्रीवास ने कहा कि न्याय व्यवस्था भी इस समय पारदर्शी नहीं है। न्याय व्यवस्था विवादों में है, मेरे द्वारा जो मुद्दे उठाए गए हैं उन पर कोई जांच नहीं हुई जबकि उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दे दी जो नियमों के विपरीत है। उन्होंने बताया कि उनकी इस यात्रा का उद्देश्य न्याय व्यवस्था में सुधार के लिए आवाज उठाना है। वे दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर अपनी परेशानी बताकर उन्हें कुछ दस्तावेज सौंपेंगे। उन्होंने राष्ट्रपति से मिलने के लिए पहले ही समय ले लिया है साथ ही वे पूर्व मंत्री शरद यादव से भी मिलेंगे। श्रीवास ने बाइक के दोनों तरफ नीमच से दिल्ली तक न्याय यात्रा के बोर्ड लगाए और हेलमेट पहनकर रवाना हुए। एडीजे श्रीवास के शिवपुरी पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नवनीत सेन,ओबीसी महासभा के अध्यक्ष सुरेश धाकड़,रामस्वरूप बघेल,अखिलेश महादुले सहित कई लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...