पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बंदियों को स्वास्थ्य सुविधा का अधिकार

बंदियों को स्वास्थ्य सुविधा का अधिकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कानून ने सबको समान अधिकार दिए है और बंदी भी जेल में रहकर यदि अस्वस्थ है तो उन्हें स्वस्थ रहने के लिए सतत प्रयास करने चाहिए। यह जो स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है,इसका उद्देश्य यह है कि जितने भी बंदी बीमार दुखी है वह इस शिविर में अपना परीक्षण करा स्वस्थ हो जाए। यह बात जिला जेल परिसर में आयोजित हुए स्वास्थ्य

जिला जेल शिवपुरी में दो दिवसीय विधिक सहायता शिविर के समापन अवसर पर सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण व अपर जिला जज शिवपुरी प्रमोद कुमार ने कही।

इस दौरान चिकित्सकों से उन्होंने कहा कि वह सभी मरीजों का परीक्षण कर उनको उचित परामर्श दें ताकि वह किसी भी तरह से परेशान न हों। जिला विधिक सहायता अधिकारी शिखा शर्मा ने कहा कि मौलिक अधिकार सभी को मिले है और इन अधिकारों का उपयोग कर हम कानून के प्रति भी जवाबदार बनेंगे और खुद के प्रति भी इसीलिए हमें कानून की जानकारी के साथ साथ समाज के प्रति भी जागरूक बनने की आवश्यकता है । दिलीप सिंह जेलर शिवपुरी के तत्वाधान में सम्पन्न हुए शिविर में बंदियों को प्री. वार गेनिंग एवं विधिक सहायता की जानकारी दी गई। अपर जिला जज द्वारा जेल का निरीक्षण किया गया सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई।

साफ सफाई पर रखें ध्यान

जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ इंदू जैन ने महिला बंदियों को सलाह देते हुए कहा कि वे विशेष रुप से स्वच्छता पर ध्यान दें और गर्मी से बचते हुए छांव वाले स्थान में रहकर दिनचर्या व्यतीत करें। छोटी सी भी तकलीफ होने पर उसे डॉक्टर को बताएं रोग को बढावा न दें। जिससे रोग जल्द ठीक हो जाएगा। इस दौरान साधना सक्सैना पैनल अधिवक्ता,जीतिका तोमर,पैरालीगल वालंटियर विशेष रुप से मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...