पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कस्टम हायरिंग से मिल रहा ज्यादा उत्पादन

कस्टम हायरिंग से मिल रहा ज्यादा उत्पादन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राज्य सरकार द्वारा संचालित कस्टम हायरिंग योजना जिले के किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। योजना के माध्यम से प्रगतिशील कृषक आधुनिक एवं उन्नत कृषि यंत्रों की इकाई का उपयोग कर जहां स्वयं अधिक कृषि उत्पादन ले रहे है, वहीं इन संयंत्रों को किराए पर लेकर छोटे एवं लघु कृषकों ने भी उत्पादन में वृद्धि की है।

शिवपुरी जनपद पंचायत के मालखेड़ी के शिक्षित प्रगतिशील किसान राजेश कुमार रावत जो समाजशास्त्र विषय में स्नातकोत्तर है। उन्होंने शासकीय एवं निजी कम्पनियों में नौकरी करने की अपेक्षा कृषि को अपना व्यवसाय बनाया। उन्होंने शासन की कस्टम हायरिंग योजना के तहत कृषि विभाग के माध्यम से 25 लाख रुपए के लागत की उन्नत कृषि यंत्रों की यूनिट के लिए बैंक से 15 लाख रुपए का फाइनेंस कराया है और 6 लाख 25 हजार रुपए की राशि उनके द्वारा स्वयं जमा की गई। इस योजना के तहत उन्हें 10 लाख रुपए का अनुदान भी मिलेगा।

राजेश रावत ने बताया कि उन्नत कृषि यंत्रों की यूनिट के तहत दो ट्रैक्टर, रिवरसीवल प्लाऊ, एक कल्टीवेटर, एक रोटावेटर प्लांट,बोनी का संयंत्र, स्ट्रारिफर,भूसा बनाने की मशीन, जीरो सीड कम फर्टीलाइजर ड्रिल जैसे संयंत्र प्रदाय किए गए है। उन्होंने बताया कि रोटावेटर प्रति घंटे 800 रुपए की दर से, रिवरसीवल प्लाऊ से 600 रुपए प्रति घंटे के मान से खेतों की जुताई, स्ट्रारिफर से एक हजार रुपए प्रति ट्रॉली, भूसा बनाने के लिए किराया लिया जा रहा है। इन संयंत्रों का जहां वे अपने खेती व्यवसाय में उपयोग कर रहे है, वहीं स्थानीय लघु कृषकों को कम दर पर उन्नत कृषि यंत्रों का भी लाभ मिल रहा है। जिससे ये किसान भी उन्नत संयंत्रों पर कम खर्च पर अधिक उत्पादन ले सकेंगे।

मालखेड़ी के कृषक को मिली सफलता,अब गांव वालों का बना मददगार

दूसरों को भी देंगे प्रशिक्षण

संयंत्रों की यूनिट पिछले माह जिला मुख्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया द्वारा प्रदाय की गई। इसके बाद अब खुद के रोजगार के साथ हम दूसरों को भी रोजगार प्रशिक्षण देंगे। राजेश कुमार रावत, किसान मालखेड़ी

खबरें और भी हैं...