शिवपुरी | शहर के मध्य श्रीखेड़ापति हनुमान मंदिर के निकट श्रीराधाकृष्ण मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दि न डॉ गिरीश महाराज ने कहा कि जीवन में ध्यान ही सबसे बड़ा ज्ञान है इसलिए ध्यान करें प्रभु का ताकि मानव जाति का कल्याण हो और वह सदमार्ग पर चलकर धार्मिक आयोजनों को कर स्वयं का और समस्त प्राणियों का कल्याण कर सकें। कथा में भरत चरित, अजामिल कथा, वृत्तासुर चरित कथा का श्रवण कराया जाएगा। कथा आयोजक परिवार के नवीन, दीपेश राठौर ने सभी धर्मप्रेमियों से कथा लाभ लेने की अपील की।