शिवपुरी | शहर के समाजसेवी और व्यवसायियों द्वारा इन दिनों सेसई पहुंचकर शांतिनाथ विधान की विशिष्ट आराधना की जा रही है। इसी तरह से गोलाकोट जैन मंदिर पर भी भक्ति का क्रम आरंभ हुआ है। इसी क्रम में शनिवार को विभिन्न जिनालय और कोलारस,बामोरकलां और अन्य जगहों के भक्तों की सदस्यों ने सेसई,गोलाकोट अतिशय क्षेत्र पहुंचकर न केवल भगवान की शांतिधारा की वरन भगवान का गुणानुवाद कर उनका स्तवन किया गया । जिसमें गोले और फल समर्पित कर भगवान की आराधना की और अंत में सभी ने भक्तों ने स्वल्पाहार का आनंद भी लिया। इस अवसर पर पुण्यार्जक श्रावकों ने शांतिधारा की।
समाज, धर्म, क्लब, एसोसिएशन, डॉक्टर, वकील, इंजीनियर, नर्सेज, पुलिस, शिक्षक, चेंबर ऑफ कॉमर्स