शिवपुरी | महल कॉलोनी निवासी स्व रामदयाल शर्मा की पहली पुण्यतिथि पर शनिवार को उनके शिक्षक पुत्र राकेश शर्मा,पुत्रवधु राज शर्मा,प्रपौत्र सारांश शर्मा ने दीनदयाल रसोई में पहुंच जरूरतमंदों को भोजन कराया । शर्मा परिवार ने यहां आकर 2100 की धनराशि भोजन सेवा के लिये दान दी परिजनों ने अपने हाथों से लोगो को भोजन परोसा।इस अवसर पर शर्मा परिवार ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि रसोई का प्रकल्प वास्तविक जरूरतमंदों की सेवा का सच्चा प्लेटफॉर्म है।