पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के फोटो पर कालिख पोती

नपाध्यक्ष और उपाध्यक्ष के फोटो पर कालिख पोती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवपुरी|शहर में पीने के पानी की सप्लाई के लिए 24-24 हजार लीटर क्षमता के 10 से 12 बड़े टैंकर लगाए गए हैं। इन टैंकरों पर नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह और उपाध्यक्ष अन्नी शर्मा के फोटो लगे बैनर लगाए गए हैं। शनिवार की सुबह करीब 8 बजे फतेहपुर सम्पवेल पर अज्ञात लोगों ने टैंकर क्रमांक 6 पर लगे अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के फोटो पर कालिख पोत दी। ड्राइवर टैंकर लेकर पुन: ग्वालियर बायपास हाईड्रेंट पहुंचा और कालिख पुती देखी। उसके बाद कपड़े से कालिख पौंछ दी। बताया जाता है कि पिछले साल टैंकरों से सप्लाई के दौरान अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित संबंधित वार्ड पार्षदों के फोटो भी बैनर में लगे थे। लेकिन इस साल सिर्फ अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का लगा है। वहीं शहर में जल संकट की स्थिति भी है। इसके चलते किसी ने नाराजगी जाहिर की है।

खबरें और भी हैं...