गंभीर घायल को ग्वालियर रैफर किया गया
भास्कर संवाददाता | शिवपुरी
पोहरी-शिवपुरी रोड पर मुढेरी गांव के पास एक कार ने बुलेट में टक्कर मार दी। हादसे में पूर्व सरपंच की मौत हो गई है। जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति घायल है। जिसे इलाज के लिए ग्वालियर रेफर किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक पूर्व सरपंच पूरन 48 पुत्र रामसिंह रावत निवासी ग्राम सिकरावदा हाल पोहरी बस स्टैंड के पास शिवपुरी अपने साथी विशनलाल रावत के साथ बुलेट से लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे मुढेरी में पचौरी फार्म के पास गाड़ी क्रमांक एमपी33बीबी 1686 ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल पूरन सिंह और विशनलाल को जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही पूर्व सरपंच ने दम तोड़ दिया। हादसे में घायल विशनलाल को ग्वालियर रेफर किया गया है। बताया जाता है कि पूर्व सरपंच ग्राम बागौदा में किसी दस्टोन में भोजन कर वापस शिवपुरी लौट रहे थे। इसी दौरान गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी।