बग्गी में सवार होकर शिवरीनारायण मंदिर परिसर से निकलेगी शोभायात्रा
शिवरीनारायण | धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में बुधवार 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर स्थानीय युवा ब्राह्मण परिवार द्वारा भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन की तैयारी को अंतिम स्वरूप देने शुक्रवार को मठ मंदिर परिसर में विप्रजनों की बैठक हुई। विप्र समाज ने निर्णय लिया कि भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा 18 अप्रैल को शाम 4.30 बजे भगवान शिवरीनारायण मंदिर परिसर से निकाली जाएगी। शोभायात्रा मध्यनगरी चौक, मेला ग्राउंड रोड, नटराज चौक, बॉम्बे मार्केट, मेन रोड, केरा चौक, रपटा रोड, बड़े मंदिर रोड होते हुए भगवान शिवरीनारायण मंदिर परिसर में आकर संपन्न होगी। शोभायात्रा में गाजे-बाजे के साथ बग्घी में भगवान श्री परशुराम जी के फोटो को बिठाकर नगर भ्रमण कराया जाएगा।