पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • शिवरीनारायण मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा बग्गी में सवार होंगे भगवान परशुराम

शिवरीनारायण मंदिर से निकलेगी शोभायात्रा बग्गी में सवार होंगे भगवान परशुराम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में बुधवार 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर युवा ब्राह्यण परिवार शिवरीनारायण द्वारा भगवान विष्णु के छठे अवतार श्री परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है। शोभायात्रा भगवान शिवरीनारायण मंदिर परिसर से शाम 4.30 बजे निकाली जाएगी।

शोभायात्रा के दौरान भगवान परशुराम जी को बग्गी में सवार कर नगर भ्रमण किया जाएगा। शोभायात्रा मध्यनगरी चौक, मेला ग्राउंड रोड, नटराज चौक, बॉम्बे मार्केट, मेन रोड, केरा चौक, रपटा रोड, बड़े मंदिर रोड होते हुए वापस भगवान शिवरीनारायण मंदिर परिसर में आकर संपन्न होगी।

शोभायात्रा के समापन के उपरांत भगवान श्री परशुराम जी की महाआरती होगी। इसके बाद भगवान शिवरीनारायण मंदिर परिसर में करने के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

धर्म

मनाई जाएगी परशुराम जयंती

जांजगीर-चांपा | भगवान परशुराम जन्मोत्सव आयोजन समिति जांजगीर-नैला द्वारा भगवान परशुराम की जयंती 18 अप्रैल को मनाई जाएगी। शाम 5 बजे भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। भगवान परशुराम चौक से शोभायात्रा नैला स्टेशन से नगर भ्रमण करते हुए वार्ड नंबर 7, काशी विश्वेश्वरनाथ भवन लिंक रोड जांजगीर पहुंचकर संपन्न होगी। इसके बाद भगवान की महाआरती होगी।

परशुराम चौक से बाइक रैली

सक्ती | भगवान परशुराम जयंती मनाने स्वर्ण ब्राह्यण समाज की बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में स्वर्ण ब्राह्यण समाज के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने कहा कि बुधवार 18 अप्रैल की सुबह 8 बजे एक बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली परशुराम चौक, हटरी चौक से होकर नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए वापस हटरी परशुराम चौक आएगी। शाम को भजन-कीर्तन भगवान परशुराम जी की महाआरती होगी।

चांपा में परशुराम भवन से निकलेगी भव्य शोभायात्रा

चांपा | भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर बुधवार 18 अप्रैल को नगर स्थित परशुराम भवन से शोभा यात्रा निकाली जाएगी। भगवान परशुराम जी की शोभायात्रा नगर भ्रमण कर वापस परशुराम चौक में आकर संपन्न होगी। यहां परशुराम जी की महाआरती की जाएगी। इसके बाद प्रसाद बांटा जाएगा। मंगलवार को दिनभर शोभा यात्रा की तैयारी में भगवान परशुराम ब्राह्यण संगठन के पदाधिकारी जुटे रहे।

पामगढ़ में चंडीदाई मंदिर से 3 बजे निकलेगी शोभायात्रा

चंडीपारा-पामगढ़ | सर्व ब्राह्यण समाज खंड पामगढ़ जयंती में 18 अप्रैल की दोपहर 3 बजे से चंडी दाई मंदिर चंडीपारा से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकालेगी। शोभायात्रा दुर्गा मंदिर होकर मुख्य मार्गों से होते हुए सिंचाई कालोनी परिसर में पहुंचेगी जहां शोभायात्रा का समापन होगा। श्याम बिहारी तिवारी ने बताया कि शोभायात्रा के स्वागत के लिए स्वागत द्वार बनाए गए हैं। प्रसाद वितरण की व्यवस्था की गई है।

खबरें और भी हैं...