पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

संसदीय सचिव ने शक्ति केंद्रों में तैयारी देखी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
31 मई को मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की विकास यात्रा को लेकर प्रशासनिक अमला कुटराबोड़ मैदान पर हेलीपेड और मंच की तैयारी पर जुटा हुआ है तो वहीं दूसरी ओर भाजपा पामगढ़, शिवरीनारायण और मुलमुला मंडल भी पूरी मुस्तैदी के साथ इसकी तैयार कर रहा है।

विकास यात्रा को लेकर ग्राम संपर्क अभियान के रूप में भाजपा शक्ति केंद्रों की दो दिवसीय बैठक की शुरूआत हुई जिसमें कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी तैयारी के साथ भाग लेंगे। 20 मई को कोसला, बारगांव, पामगढ़, मेंउ शक्ति केंद्रों की बैठक हुई। जिसमें संसदीय सचिव अम्बेश जांगड़े ने कार्यकर्ताओं को विकास यात्रा की रूपरेखा तैयार कराते हुए जानकारी दी और लोगों से जनसंपर्क करने कहा। उन्होंने बताया कि 22 मई को बुंदेला, राहौद, लोहर्सी, खरौद, खोरसी, तनौद, भुईंगांव, रसौटा शक्ति केंद्रों की बैठक होगी।

वरिष्ठ कार्यकर्ता से मिलते जांगड़े।

खबरें और भी हैं...