पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Chhattisgarh
  • Raigarh
  • जिन्होंने दो बेटियों को माना बेटे के बराबर ऐसे 70 दंपतियों का किया गया सम्मान

जिन्होंने दो बेटियों को माना बेटे के बराबर ऐसे 70 दंपतियों का किया गया सम्मान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर का कोई एक चौक जल्दी ही बेटियों के नाम से पहचाना जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि की मांग पर इसकी घोषणा की है। उन्होंने कहा है कि जल्दी ही किसी एक चौक का नामकरण बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रखा जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत द्वारा प्रक्रिया की जाएगी।

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के अंतर्गत नगर के सत्संग भवन में अभिभावक सम्मान एवं प्रतिभावान बेटियों का सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम में ऐसे दंपतियों का सम्मान किया गया जिन्होंने दो बेटियां होने के बाद बेटे की चाह नहीं की और बेटियों को ही अपना सबकुछ माना। जिले भर के ऐसे........ दंपतियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के राष्ट्रीय संयोजक राजेंद्र फड़के थे।

अध्यक्षता सांसद श्रीमती कमला देवी पाटले ने की। विशिष्ट अतिथि संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, नगर पंचायत अध्यक्ष संजय अग्रवाल थे। राजेंद्र फड़के ने कहा कि बेटियां हर क्षेत्र में प्रगति कर रही है, वे बेटों से भी एक कदम आगे बढ़ कर चुनौती को स्वीकार कर रही हैं। उन्होंने बेटियों के साथ ही पेड़ों को भी बचाने की अपील करते हुए कहा वृक्षों की घटती संख्या चिंता का विषय है, सभी ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाएं और पर्यावरण संतुलन में योगदान दें। कार्यक्रम को सांसद कमला देवी पाटले, विधायक अंबेश जांगड़े, विभा राव, पूजा विधानी, व्यास कश्यप जिला संयोजक ने भी सं‍बोधित किया। कार्यक्रम में नारायण नंदे, जिला सह संयोजक श्रीमती अनुराधा शुक्ला, प्रीति चखियार, सुमन पांडेय, रेणु पांडेय, देवी कुमारी, विष्णुहरि गुप्ता, बुधेश्वर केशरवानी के साथ बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन द्रौपदी केशरवानी ने किया।

कार्यक्रम के दौरान इन बेटियों का किया गया सम्मान।

50 लड़कियों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम में दसवीं, बारहवीं, खेलकूद सहित विभिन्न क्षेत्रों में शामिल होने वाली जिले भर 50 बालिकाओं का भी सम्मान किया गया, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से अपने क्षेत्र में महत्वपूर्ण स्थान हासिल किया।

खबरें और भी हैं...