वृद्ध माताओं को टीका लगाकर पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया
वृद्ध माताओं को टीका लगाकर पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया
भास्कर न्यूज | शिवरीनारायण
लायनेस क्लब शिवरीनारायण द्वारा पामगढ़ वृद्धाश्रम में मातृपितृ दिवस मनाया गया।
यहां सभी वृद्ध माताओं को टीका लगाकर पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया और उन्हें साड़ी, तकिया, चद्दर, चप्पल, तेल, साबुन, बिस्कुट, मिक्चर, चिप्स, फल दिए गए। महिलाओं ने वृद्धाश्रम में पानी की समस्या बताई जिस पर लायनेस अध्यक्ष द्रोपदी केशरवानी समेत क्लब के सभी सदस्यों ने एक सप्ताह के भीतर पाइप लाइन और पानी टंकी लगाने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुमन शर्मा, सचिव रेणु पांडेय, देवी कर्ष, नेहा केशरवानी, सिखा अग्रवाल उपस्थित थीं।