पेयजल समस्या: शिवाड़ में ट्यूबवेलों की सफाई शुरू, अब मिलेगा पानी
शिवाड़ | गर्मी के मौसम में पानी का जलस्तर काफी नीचे चले जाने के कारण क्षेत्र में पानी की समस्या बढ़ती ही जा रही है, लेकिन अब जलदाय विभाग द्वारा लगी ट्यूबवेल में फ्लेसिंग (सफाई) का कार्य विभाग द्वारा शुरु कर देने से शिवाड़ के लोगों को पानी मिल सकेगा। क्षेत्र में जलदाय विभाग द्वारा लगी ट्यूबवेल में फ्लेसिंग के अभाव में पानी की टंकियों में पानी पूरा नहीं भरने से उपभोक्ताओं को पानी के लिए काफी परेशानी हो रही थी। अब जलदाय विभाग द्वारा लगाई गई ट्यूबवेलों में फ्लेसिंग का कार्य शुरू कर दिया।