पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वन्यजीव ने किया गाय के बछड़े का शिकार

वन्यजीव ने किया गाय के बछड़े का शिकार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवाड़ | ग्राम पंचायत टापुर में एक वन्यजीव ने गत रात्रि को बाड़े में घुसकर गाय के एक बछड़े का शिकार कर लिया। सूचना मिलते ही फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे तथा वन्यजीव के पगमार्क की तलाश शुरू कर दी। राम राय चौधरी सहित पीड़ित राम लाल जाट ने बताया कि सभी गाये बाड़े में बंधी हुई थी। वहीं दूसरी तरफ गाय की बछड़े बाड़े में बंधे थे। जब सुबह दूध निकालने के लिए बाड़े में गया तो गाय का बछड़ा मरा हुआ तो, जिसका आधा शरीर वन्यजीव खा गया था। फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारी ताराचंद ने बताया कि पक्की जगह व पत्थर होने के कारण पगमार्क की पहचान नहीं होने के कारण वन्यजीव की पहचान नहीं हो पाई है। तलाश जारी है।

खबरें और भी हैं...