पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देवली गांव में काटे अवैध नल कनेक्शन

देवली गांव में काटे अवैध नल कनेक्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवाड़| जलदाय विभाग के अधिकारियों ने सारसोप पंचायत के देवली गांव में पानी की पाइप लाइन में आठ अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई की। साथ ही अवैध कनेक्शन धारियों को हिदायत दी कि यदि दोबारा अवैध कनेक्शन किए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि बनास नदी में लगी ट्यूबवेल से पाइप लाइन में अवैध कनेक्शन होने के कारण सारसोप में बनी पानी की टंकियों में पानी का भराव नहीं होने से नलों में पानी की सप्लाई बाधित हो रही थी।

बुधवार को जलदाय विभाग के अधिकारियों द्वारा अवैध कनेक्शन पर कार्रवाई करते हुए आठ अवैध कनेक्शन हटाए। विभाग के अधिकारी हरकेश मीना ने बताया कि अवैध कनेक्शनों को काटकर सभी को हिदायत दी गई है कि यदि दोबारा अवैध कनेक्शन करते पाए गए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान करीब आठ अवैध कनेक्शन काटे गए।

खबरें और भी हैं...