पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुरली मनोहरपुरा में 9 अवैध कनेक्शन काटे

मुरली मनोहरपुरा में 9 अवैध कनेक्शन काटे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवाड़ | मुरली मनोहरपुरा गांव के पाइप लाइन में अवैध कनेक्शन के कारण ग्रामीणों के लिए पानी की परेशानी बढ़ती ही जा रही थी। इसकी खबर भास्कर में प्रकाशित होते ही जलदाय विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर दौड़े और पाइप लाइन में हो रहे 9 अवैध कनेक्शन को बन्द कर अवैध कनेक्शन धारियों पर कानूनी कार्रवाई करने की हिदायत दी। अवैध कनेक्शन होने से पानी की टंकियों तक पानी नहीं पहुंचने के कारण मुरली मनोहरपुरा गांव के ग्रामीण परेशान थे। इसकी खबर दैनिक भास्कर में शिवाड़ के मुरली मनोहरपुरा गांव में पानी के लिए पाइप लाइन में हो रहे रिसाव के पास गड्‌ढा खोदकर पानी पी रहे ग्रामीण शीर्षक से प्रकाशित होने पर जलदाय विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

अवैध कनेक्शन वालों को हिदायत

विभाग के कनिष्ठ अभियंता हरकेश मीना ने बताया कि पाइप लाइन से 9 अवैध कनेक्शन हटाए गए हैं। अवैध कनेक्शन धारियों को हिदायत दी गई है कि यदि दोबारा पाइप लाइन में अवैध कनेक्शन पाए गए तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...