पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेहंदी प्रतियोगिता में बालिकाओं ने लिया बढ़ चढ़कर भाग

मेहंदी प्रतियोगिता में बालिकाओं ने लिया बढ़-चढ़कर भाग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिवाड़| कस्बे के वर्धमान पब्लिक स्कूल में सोमवार को दैनिक भास्कर की ओर से आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में बालिकाओं ने बढ़-चढ़ कर प्रतिभाग किया और अपनी सहपाठियों की हथेली पर मेहंदी लगाकर प्रतिभा प्रदर्शित की। विजेताओं को विद्यालय द्वारा पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के महेश व संजय जैन ने कहा कि दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित ऐसी प्रतियोगिता के आयोजनों से छात्राओं की बौद्धिक क्षमता का विकास होता है और छात्राओं की छिपी हुई प्रतिभा बाहर आती है। मेहंदी लगाने में निपुण छात्राएं भविष्य में इसे व्यवसाय के रूप में भी अपना सकती हैं। संदीप जैन ने बताया कि विद्यालय द्वारा प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण किया गया।

बहरावंडा खुर्द में मेहंदी प्रतियोगिता आज

बहरावंडा खुर्द| दैनिक भास्कर के सामाजिक सरोकार एवं टैलेंट सर्च कार्यक्रम के तहत कस्बे के वीणा चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन 22 मई को स्थानीय विद्यालय में प्रातः 9 बजे से किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कई बालिकाएं एवं युवतियां भाग लेंगी।

खबरें और भी हैं...