पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पंद्रह दिन बाद भी नहीं ली क्षतिग्रस्त आरओ प्लांट की सुध, लोग परेशान

पंद्रह दिन बाद भी नहीं ली क्षतिग्रस्त आरओ प्लांट की सुध, लोग परेशान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक तरफ तो सरकार द्वारा ग्रामीणों को फ्लोराइड पानी से मुक्ति दिलवाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर आरओ प्लांट निर्माण करवाया गया, वहीं दूसरी तरफ 15 दिन पूर्व आई तेज आंधी से क्षतिग्रस्त हुए आरओ प्लांट को सुधारने में विभाग अनदेखी कर रहा है। विभाग की उदासीनता के कारण ग्रामीणों को मजबूरन फ्लोराइड पानी पीना पड़ रहा है। यह मामला महापुरा पंचायत मुरली मनोहरपुरा गांव का है।

ग्रामीणों ने बताया कि 15 दिन पूर्व आई तेज आंधी से पूरा आरओ प्लांट क्षतिग्रस्त हो गया था। इस बारे में जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत भी करा दिया था। विभाग ने अब तक क्षतिग्रस्त आरओ प्लांट की सुध नहीं ली। जब भी विभाग के अधिकारियों से बात की जाती है तो अधिकारी ठेकेदार को अवगत कराने की बात कहकर पिछले 15 दिन से टरका रहे हैं।

ऐसे में लोगों को मजबूरन फ्लोराइड पानी पीना पड़ रहा है, जिससे कई तरह की बीमारियां फेलने का भय बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन ने क्षतिग्रस्त आरओ प्लांट सही करवाने की मांग की है, जिससे ग्रामीणों को फ्लोराइड पानी से मुक्ति मिल सके।

खबरें और भी हैं...